Skip to content
Home » स्टालिन बोले- सरकार ने कोयंबटूर का प्रोजेक्ट गुजरात शिफ्ट कराया:कंपनी को डरा-धमकाकर इन्वेस्टमेंट रोका; ये BJP का हमारे लिए नकली प्रेम

स्टालिन बोले- सरकार ने कोयंबटूर का प्रोजेक्ट गुजरात शिफ्ट कराया:कंपनी को डरा-धमकाकर इन्वेस्टमेंट रोका; ये BJP का हमारे लिए नकली प्रेम

  • by

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने केंद्र सरकार पर तमिलनाडु के बिजनेस प्रोजेक्ट को गुजरात ट्रांसफर करने का आरोप लगाया है। स्टालिन ने शुक्रवार को एक रैली में कहा कि एक बड़ी कंपनी कोयंबटूर में 6 हजार करोड़ रुपए का इन्वेस्टमेंट करने वाली थी, लेकिन उसे डरा-धमकाकर इस प्रोजेक्ट को गुजरात शिफ्ट करा लिया गया। स्टालिन ने कहा कि मैं भाजपा के खिलाफ तीखी आलोचना करने जा रहा हूं। जिस प्रोजेक्ट की मैं बात कर रहा हूं वह तमिलनाडु से बाहर की एक कंपनी का था। इसे लेकर हमारी सरकार ने कंपनी से बातचीत पूरी कर ली थी। लेकिन फिर कंपनी के मालिक को धमकी दी गई और इन्वेस्टमेंट गुजरात में हुआ। ये कोयंबटूर के लिए भाजपा का नकली प्रेम है। स्टालिन के भाषण की प्रमुख बातें… 1. इसके अलावा स्टालिन ने ये भी कहा कि केंद्र सरकार ने नोटबंदी और उसके बाद GST लागू करके कोयंबटूर को दो बड़े झटके दिए। पहले तो डिमॉनेटाइजेशन करके गरीबों की जेब से भी पैसे निकाल लिए और फिर GST लागू कर दिया। इससे शहर में व्यापार को बहुत नुकसान हुआ। 2. स्टालिन ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनावों में भाजपा को हराना देश के लिए दूसरे स्वतंत्रता संग्राम जैसा है। इसमें INDI अलांयस की पार्टी कांग्रेस की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण रहने वाली है। स्टालिन ने कहा किइस दूसरे स्वतंत्रता संग्राम के लिए कांग्रेस को मजबूत बनाने के लिए DMK उसके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। चुनौतीपूर्ण समय में DMK ने हमेशा कांग्रेस का साथ दिया है। 3. मैं राहुल की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में तमिलनाडु में शामिल हुआ था। जब यात्रा मुंबई में खत्म हुई तो मैं वहां भी मौजूद रहा। कांग्रेस का मैनिफेस्टो इस चुनाव का हीरो है। सामाजिक न्याय के जिन पहलुओं के बारे में DMK हमेशा बात करती आई है, वे सभी कांग्रेस के मैनिफेस्टो का हिस्सा हैं।

​देश | दैनिक भास्कर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *