Skip to content
Home » सऊदी में कैद भारतीय के लिए 34 करोड़ ब्लड मनी:केरल के शख्स को मिली मौत की सजा, लोगों ने क्राउड फंडिंग से पैसा जुटाया

सऊदी में कैद भारतीय के लिए 34 करोड़ ब्लड मनी:केरल के शख्स को मिली मौत की सजा, लोगों ने क्राउड फंडिंग से पैसा जुटाया

  • by

केरल के लोगों ने सऊदी अरब में मौत की सजा पाए एक शख्स को बचाने के लिए 34 करोड़ रुपए जुटाए हैं। शख्स का नाम अब्दुल रहीम है और वह कोझिकोड का रहने वाला है। 2006 में उस पर सऊदी के एक लड़के की मौत का आरोप लगा था। पिछले 18 साल से सऊदी की जेल में बंद है। उसकी रिहाई के लिए बनाई गई एक्शन कमेटी पांच दिन पहले तक बहुत छोटी राशि जुटा पाई थी, लेकिन कैंपेन के बढ़ते ही दुनियाभर में रह रहे केरल के लोगों ने 34 करोड़ रुपए जुटाने में मदद की। स्थानीय लोगों के मुताबिक, रहीम को सऊदी अरब में स्पेशली एबल्ड लड़के का खयाल रखने की नौकरी मिली थी। 2006 में उस लड़के की मौत हो गई, जिसका आरोप रहीम पर लगाया गया और उसे जेल में डाल दिया गया। उस लड़के के परिवार ने रहीम को माफी देने से इनकार कर दिया, जिसके बाद 2018 में उसे मौत की सजा दे दी गई। एक्शन कमेटी के सदस्यों ने बताया कि शीर्ष अदालतों ने रहीम की रिहाई की सभी अपीलों को खारिज कर दिया था, लेकिन बाद में परिवार ने ब्लड मनी के बदले उसे रिहा करने पर सहमति दी। इसके बाद रियाद की 75 संस्थाओं, केरल के बिजनेसमैन, कई राजनीतिक संस्थाओं और आम लोगों ने मिलकर पैसा जुटाने में मदद की।

​देश | दैनिक भास्कर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *