Skip to content
Home » मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:दिल्ली चुनाव में कांग्रेस अकेली पड़ी, INDIA के दलों का AAP को समर्थन; तिरुपति बालाजी मंदिर में भगदड़, 6 की मौत

मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:दिल्ली चुनाव में कांग्रेस अकेली पड़ी, INDIA के दलों का AAP को समर्थन; तिरुपति बालाजी मंदिर में भगदड़, 6 की मौत

नमस्कार, कल की बड़ी खबर दिल्ली विधानसभा चुनाव की रही, INDIA ब्लॉक के 3 दलों ने आम आदमी पार्टी (AAP) के समर्थन में प्रचार का ऐलान किया है। एक खबर आंध्र प्रदेश के तिरुपति बालाजी मंदिर की रही, यहां भगदड़ में 6 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। लेकिन कल की बड़ी खबरों से पहले आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर… अब कल की बड़ी खबरें… 1. दिल्ली चुनाव: INDIA के 3 दलों का AAP को समर्थन; अशोक गहलोत बोले- AAP हमारी विपक्षी दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले सपा, TMC और शिवसेना (UBT) ने AAP को समर्थन दिया है। इसके लिए अरविंद केजरीवाल ने ममता बनर्जी और सपा प्रमुख अखिलेश यादव को धन्यवाद दिया। इसके बाद कांग्रेस के सीनियर लीडर अशोक गहलोत ने कहा, ‘दिल्ली में AAP हमारी विरोधी है। केजरीवाल जनता के बीच भ्रम फैला रहे हैं कि उनकी पार्टी दोबारा चुनाव जीतेंगे।’ केजरीवाल ने गहलोत पर पलटवार करते हुए कहा- गहलोत जी ने साफ कर दिया कि दिल्ली में ‘AAP’ कांग्रेस का विपक्ष है। विधानसभा चुनाव में भाजपा और कांग्रेस का सीक्रेट गठबंधन उजागर हो गया है। पिछले चुनाव का हिसाब: 2020 में आम आदमी पार्टी (AAP) को 53.57% वोट के साथ 62 सीटें मिली थीं, जबकि भाजपा को 8 सीटों सहित कुल 38.51% वोट मिले थे। वहीं, कांग्रेस को 4.26% वोट मिले थे, लेकिन पार्टी अपना खाता खोलने में भी नाकाम रही थी। 2015 के चुनाव में भी कांग्रेस को एक भी सीट नहीं मिली थी।
पूरी खबर यहां पढ़ें… 2. AAP का शीशमहल Vs भाजपा का राजमहल; भाजपा ने आतिशी को बंगले वाली देवी बताया दिल्ली AAP और BJP ने एक-दूसरे के खिलाफ प्रदर्शन किया। BJP ने दिल्ली CM हाउस को ‘शीश महल’ कहा तो BJP ने PM आवास को 2700 करोड़ का राजमहल बताया। AAP सांसद मीडिया के साथ CM हाउस पहुंचे। संजय ने कहा, ‘वो (भाजपा) कहते थे मुख्यमंत्री आवास में सोने का टॉयलेट है, स्विमिंग पूल है, मिनी बार है। तो हम आप लोगों को लेकर आए, लेकिन इतनी पुलिस लगाकर रोक दिया गया।’ इसके बाद दिल्ली BJP अध्यक्ष विरेंद्र सचदेवा CM आतिशी के बंगले पहुंचे। सचदेवा ने कहा, ‘आतिशी को मथुरा रोड का बंगला आवंटित किया गया है। वो रहती कालकाजी में हैं। उनके पास दो-दो बंगले हैं। ‘बंगले वाली देवी’ को और कितने बंगले चाहिए।’
पूरी खबर यहां पढ़ें… 3. तिरुपति मंदिर में भगदड़, 6 मौतें; टिकट बुकिंग काउंटर पर टोकन के लिए 4 हजार लोग कतार में थे आंध्र प्रदेश के तिरुपति बालाजी मंदिर में रात 9:30 बजे वैकुंठ द्वार दर्शन टिकट काउंटर के पास भगदड़ मच गई। हादसे में एक महिला समेत 6 लोगों की मौत हो गई। दरअसल, काउंटर के पास 4 हजार से ज्यादा श्रद्धालु कतार में खड़े थे। उसी वक्त श्रद्धालुओं को बैरागी पट्टीडा पार्क में कतार लगाने के लिए कहा गया। आगे जाने की होड़ में अफरा-तफरी मच गई। भागने के दौरान लोग एक-दूसरे पर चढ़ गए। जिस द्वार पर हादसा हुआ, उसे 10 जनवरी को खोला जाना था: मंगलवार को तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (TTD) के कार्यकारी अधिकारी जे श्यामला राव ने बताया था कि 10 से 19 जनवरी तक वैकुंठ एकादशी पर वैकुंठ द्वार दर्शन के लिए खोले जाएंगे। इसके लिए लोग टोकन लेने के लिए लाइन में लगे थे। वैकुंठ द्वार 10 जनवरी को खोला जाना था।
पूरी खबर यहां पढ़ें… 4. देश में कोरोना जैसे HMPV वायरस के केस बढ़कर 9 हुए, मुंबई में 6 महीने की बच्ची संक्रमित मिली
कोरोना जैसे वायरस HMPV के भारत में 8 केस मिल चुके हैं। बीते दिन मुंबई में 6 महीने की बच्ची संक्रमित मिली। मंगलवार को नागपुर में 2 केस सामने आए थे। इससे पहले कर्नाटक, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और गुजरात में 6 बच्चे संक्रमित पाए गए थे। पंजाब में मास्क पहनने की सलाह: HMPV केस सामने आने के बाद राज्यों ने भी सतर्कता बढ़ा दी है। पंजाब में बुजुर्गों और बच्चों को मास्क पहनने की सलाह दी गई है। इधर गुजरात में अस्पतालों में आइसोलेशन वार्ड बनाए जा रहे हैं। हरियाणा में भी स्वास्थ्य विभाग को HMPV केसेस पर निगरानी रखने के आदेश दिए गए हैं।
पूरी खबर यहां पढ़ें… 5. ICC टेस्ट रैंकिंग में पंत की टॉप-10 बैटर्स में वापसी, गेंदबाजों में बुमराह टॉप पर
ऋषभ पंत ने ICC टेस्ट रैंकिंग के टॉप-10 बल्लेबाजों में वापसी कर ली है। वे 12वें से नौवें स्थान पर पहुंच गए हैं। यशस्वी जायसवाल नंबर 4 पर बने हुए हैं। बॉलर्स की टॉप-10 रैंकिंग में बुमराह पहले पायदान पर हैं, जबकि स्पिनर रवींद्र जडेजा10वें से नौवें स्थान पर आ गए हैं। टॉप-5 में कोई बदलाव नहीं: बल्लेबाजों की रैंकिंग के टॉप-5 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इंग्लैंड के जो रूट अब भी नंबर-1 पर हैं। उनकी रेटिंग 895 है। इंग्लैंड के ही हैरी ब्रूक दूसरे नंबर पर हैं। उनकी रेटिंग 876 है। न्यूजीलैंड के केन विलियम्सन 867 पॉइंट्स के साथ नंबर 3 पर हैं।
पूरी खबर यहां पढ़ें… 6. ऑस्कर-2025: भारत की 5 फिल्में रेस में; 17 जनवरी को जारी होगी फाइनल नॉमिनेशन लिस्ट एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट एंड साइंसेज ने ऑस्कर की रेस में शामिल 232 फिल्मों की लिस्ट जारी की। इसमें भारत की कांगुवा, आदूजीविथम, स्वातंत्र्य वीर सावरकर, ऑल वी इमेजिन एज लाइट और गर्ल्स विल बी गर्ल्स शामिल हैं। वोटिंग के आधार पर मिलेगा फाइनल नॉमिनेशन: योग्य पाई गईं सभी 232 फिल्मों के बीच वोटिंग की जाएगी, जिसके बाद इन्हें ऑस्कर 2025 में फाइनल नॉमिनेशन मिलेगा। वोटिंग 8 जनवरी से 12 जनवरी तक चलेगी। इसके बाद 17 जनवरी को नॉमिनेट हुईं फिल्मों की फाइनल लिस्ट जारी की जाएगी। 97वें ऑस्कर अवॉर्ड सेरेमनी का आयोजन 2 मार्च को होगा।
पूरी खबर यहां पढ़ें… 7. भारतवंशी अनीता आनंद बन सकती हैं कनाडा की PM, पेशे से वकील, 2019 से सांसद कनाडा में प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के इस्तीफे के बाद भारतीय मूल की सांसद अनीता आनंद का नाम प्रधानमंत्री पद के लिए चर्चा में है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सत्ताधारी लिबरल पार्टी इस साल होने वाले संसदीय चुनाव से पहले नया PM चुन सकती है। माना जा रहा है कि पार्टी में अनीता के नाम पर सहमति बन सकती है। अनीता लिबरल पार्टी की सीनियर मेंबर: लिबरल पार्टी की सीनियर मेंबर अनीता 2019 से कनाडाई संसद की सदस्य भी हैं। उन्होंने ट्रूडो सरकार में कई प्रमुख विभागों को संभाला है, जिसमें पब्लिक सर्विस और खरीद मिनिस्ट्री, नेशनल डिफेंस मिनिस्ट्री और ट्रेजरी बोर्ड के अध्यक्ष की जिम्मेदारी शामिल है। वह 2024 से ट्रांसपोर्ट और इंटरनल ट्रेड मिनिस्टर हैं।
पूरी खबर यहां पढ़ें… आज का कार्टून By मंसूर नकवी… कुछ अहम खबरें हेडलाइन में… कुंभ मॉर्निंग ब्रीफ: इस बार VIP शाही स्नान, योगी का एक महीने में आज छठा प्रयागराज दौरा प्रयागराज में 13 जनवरी से महाकुंभ शुरू हो रहा है। महाकुंभ में रोज क्या हो रहा है और अगले दिन क्या होने वाला है, उससे जुड़ी सारी जरूरी जानकारी के लिए हर सुबह देखिए ‘कुंभ मॉर्निंग ब्रीफ’। पूरी जानकारी के लिए यहां क्लिक करें… अब खबर हटके… तेंदुए को पूंछ से पकड़कर महिलाओं-बच्चों को बचाया कर्नाटक के तुमकुर जिले में ‘बॉम्बे’ नाम के शख्स ने तेंदुए को पूंछ से पकड़ लिया। दरअसल, तेंदुआ गांव के कई जानवरों को खा चुका था। उसे पकड़ने के लिए फॉरेस्ट डिपार्टमेंट की टीम ने जाल और पिंजरा लगाया। अचानक झाड़ी से तेंदुआ निकलकर महिलाओं-बच्चों की ओर भागा, तभी बॉम्बे ने उसे पूंछ से पकड़ लिया। हालांकि फॉरेस्ट डिपार्टमेंट की टीम ने तेंदुए पर काबू पा लिया।
पढ़ें पूरी खबर… भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं… इन करेंट अफेयर्स के बारे में विस्तार से पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें मेष राशि के नौकरीपेशा लोगों की जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। व्हीकल खरीदारी के योग भी बनेंगे। निवेश के लिहाज से वृष राशि वालों के लिए अच्छा दिन है। जानिए आज का राशिफल। आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप… मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…

​देश | दैनिक भास्कर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *