Skip to content
Home » Lok Sabha Elections: भाजपा की पंजाब इकाई ने 19 सदस्यीय चुनाव समिति बनाई

Lok Sabha Elections: भाजपा की पंजाब इकाई ने 19 सदस्यीय चुनाव समिति बनाई

  • by

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए बृहस्पतिवार को पंजाब में 19 सदस्यीय चुनाव समिति का गठन किया, जिसमें राज्य इकाई के प्रमुख सुनील जाखड़ और पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह शामिल हैं।

एक बयान के अनुसार, राज्य चुनाव समिति का गठन भाजपा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा की मंजूरी से किया गया है।
जाखड़ और अमरिंदर के अलावा, समिति में भाजपा के संसदीय बोर्ड के सदस्य इकबाल सिंह लालपुरा, केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश, पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ, राज्य इकाई के पूर्व प्रमुख अश्विनी शर्मा और पूर्व विधायक मनोरंजन कालिया भी शामिल हैं।

महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष जय इंदर कौर समिति की पदेन सदस्य होंगी जबकि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह, प्रदेश प्रभारी व गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी और प्रदेश सह-प्रभारी नरेंद्र रैना समिति में विशेष आमंत्रित सदस्य हैं।

​Hindi News – News in Hindi – Latest News in Hindi | Prabhasakshi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *