Skip to content
Home » मराठी भाषा को अभिजात भाषा का दर्जा, मंत्री उदय सामंत ने दी जानकारी

मराठी भाषा को अभिजात भाषा का दर्जा, मंत्री उदय सामंत ने दी जानकारी

मराठी भाषा को अभिजात भाषा का दर्जा मिलने की अधिसूचना आज केंद्रीय संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने मराठी भाषा और उद्योग मंत्री उदय सामंत को आज सौंपी। इस बात की जानकारी श्री सामंत ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी। इस मौके पर साहित्य संस्कृति मंडल के अध्यक्ष सदानंद मोरे, अभिजात भाषा अनुयायी समिति के अध्यक्ष डॉ. ज्ञानेश्वर मुळे, वरिष्ठ साहित्यकार प्रदीप ढवळ और राज्य मराठी विकास संस्थान के निदेशक डॉ. शामकांत देवरे उपस्थित थे।

मराठी भाषा के अभिजात दर्जे का सपना पूरा हुआ
इस ऐतिहासिक अवसर पर अपनी खुशी व्यक्त करते हुए श्री सामंत ने बताया कि 11 साल पहले मराठी भाषा को अभिजात भाषा का दर्जा देने का प्रस्ताव भेजा गया था। उस समय वे मराठी भाषा विभाग के राज्यमंत्री थे। आज इस अधिसूचना को स्वीकारते समय वे उसी विभाग के कैबिनेट मंत्री हैं, जो कि एक सुंदर  संयोग है। उन्होंने इस बात पर गर्व जताया कि महाराष्ट्र की प्राकृत भाषा को यह मान्यता मिली है।
प्रधानमंत्री मोदी को महाराष्ट्र की ओर से धन्यवाद
महाराष्ट्र की जनता की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देते हुए श्री सामंत ने इस ऐतिहासिक फैसले के लिए प्रधानमंत्री का  आभार व्यक्त किया।
मराठी भाषा के विकास के लिए निधि की मांग
केंद्रीय संस्कृति मंत्री श्री शेखावत के साथ हुई बैठक के दौरान श्री सामंत ने महाराष्ट्र की प्राकृत भाषा के लिए अधिक निधि उपलब्ध कराने की मांग की। आगामी विश्व मराठी सम्मेलन, जो पुणे में आयोजित होगा, इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री श्री. शेखावत सहभागी होने की जानकारी दी।
अखिल भारतीय मराठी साहित्य सम्मेलन को मिलेगा बढ़ावा
फरवरी महीने में होने वाले अखिल भारतीय मराठी साहित्य सम्मेलन की पृष्ठभूमि में मराठी भाषा को अभिजात भाषा का दर्जा मिलना एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। पिछले साल से साहित्य सम्मेलन के लिए राज्य सरकार ने दोकरोड़ रुपये की सहायता राशी देने का फैसला लिया है, और इस साल भी उतनी  सहायता दी जाएगी, श्री सामंत ने कहा।
दिल्ली के मराठी स्कूलों के लिए प्रयास
दिल्ली में मराठी स्कूलों को सुदृढ़ करने के लिए महाराष्ट्र सरकार विशेष प्रयास करेगी, ऐसा आश्वासन श्री सामंत ने इस अवसर पर दिया।

​Hindi News – News in Hindi – Latest News in Hindi | Prabhasakshi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *