Skip to content
Home » बिहार में 6 की मौत, 17 जिलों आंधी-बारिश का अलर्ट:हिमाचल प्रदेश-उत्तराखंड में ओलावृष्टि की चेतावनी; मध्य प्रदेश में तेज गर्मी की संभावना

बिहार में 6 की मौत, 17 जिलों आंधी-बारिश का अलर्ट:हिमाचल प्रदेश-उत्तराखंड में ओलावृष्टि की चेतावनी; मध्य प्रदेश में तेज गर्मी की संभावना

मौसम विभाग ने सोमवार को देश के 14 राज्यों में आंधी-बारिश और तूफान का अलर्ट जारी किया है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में ओलावृष्टि का अलर्ट है। वहीं राजस्थान में धूलभरी आंधी और गर्मी की भी चेतावनी है। बिहार में रविवार को आंधी-बारिश और आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 6 लोगों की मौत हो गई। 5 लोगों पर बिजली गिरी, एक महिला की मौत पेड़ की चपेट में आने से हुई। 4 लोग घायल हैं। मौसम विभाग ने सोमवार को बिहार के 17 जिलों बारिश की संभावना जताई है। 12 जिलों में बारिश का ऑरेंज और 5 जिलों में येलो अलर्ट है। आज भी आकाशीय बिजली गिरने की भी चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर और पूर्वी बिहार के इलाकों में हुए मौसम में बदलाव की वजह से अगले चार दिनों तक राज्य के कई हिस्सों में आंधी, बारिश और ठनका गिरने की आशंका है। मध्यप्रदेश के ग्वालियर-चंबल और सागर संभाग में अगले 2 दिन तेज गर्मी का अनुमान है। यहां के 8 जिलों में लू का अलर्ट है। भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर, नर्मदापुरम संभाग में आंधी और बारिश का दौर रहेगा। 21 और 22 मई को पूरे प्रदेश में 30 से 50Km प्रतिघंटे की रफ्तार से आंधी चल सकती है। राजस्थान में रविवार को तेज गर्मी का असर दिखा। रविवार को जयपुर में जोधपुर, बाड़मेर और जैसलमेर से ज्यादा गर्मी रही। मौसम विज्ञान केंद्र ने अगले चार दिन प्रदेश में गर्मी का ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है। मॉनसून की स्थिति दक्षिण-पश्चिम मानसून दक्षिण अरब सागर, मालदीव और कोमोरिन क्षेत्र, दक्षिण बंगाल की खाड़ी, अंडमान द्वीप समूह और अंडमान सागर के शेष भागों तथा पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी के कुछ भागों पर आगे बढ़ा है। मौसम के मुताबिक अगले तीन-चार दिनों के दौरान दक्षिण अरब सागर, मालदीव और कोमोरिन क्षेत्र, दक्षिण बंगाल की खाड़ी, मध्य बंगाल की खाड़ी तथा उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी के कुछ भागों पर दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए सही स्थिति है। राज्यों के मौसम का हाल… मध्य प्रदेश: एमपी में 2 दिन तेज गर्मी, फिर लुढ़केगा पारा, 21-22 मई को पूरे प्रदेश में मौसम बदलेगा मध्यप्रदेश के ग्वालियर-चंबल और सागर संभाग में अगले 2 दिन तेज गर्मी रहेगी। यहां के 8 जिलों में लू का अलर्ट है। वहीं, चार सिस्टम की वजह से भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर, नर्मदापुरम संभाग में आंधी और बारिश का दौर रहेगा। 21 और 22 मई को पूरे प्रदेश में 30 से 50Km प्रतिघंटे की रफ्तार से आंधी चल सकती है। पूरी खबर पढ़ें… राजस्थान: राज्य में गर्मी का अलर्ट, 45 डिग्री तापमान पहुंचा, झालावाड़ में बरसात; छत गिरने से मां-बेटी दबी राजस्थान में रविवार (18 मई) को तेज गर्मी का असर दिखा। जयपुर के एसएमएस स्टेडियम में IPL मैच देखने पहुंचे दर्शक गर्मी से बेहाल हो गए और स्टेडियम से बाहर लौट गए। दोपहर बाद झालावाड़ में मौसम बदला और बारिश हुई। बारिश के चलते एक मकान की छत गिर गई, जिससे मां-बेटी भी घायल हो गईं। पूरी खबर पढ़ें… बिहार: आकाशीय बिजली-आंधी से 6 लोगों की मौत, आज 17 जिलों में बारिश का अलर्ट मौसम विभाग ने आज यानी सोमवार को बिहार के 17 जिलों में बारिश की संभावना जताई है। इसे लेकर 12 जिलों में ऑरेंज, जबकि 5 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा आकाशीय बिजली गिरने की भी चेतावनी जारी की गई है। इन सभी 17 जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। पूरी खबर पढ़ें…

​देश | दैनिक भास्कर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *