Skip to content
Home » हिमाचल के पांच जिलों में घने कोहरे का अलर्ट:लाहौल-स्पीति में माइनस 13.6 डिग्री पहुंचा तापमान; हफ्ते के आखिर में हरियाणा-पंजाब में बारिश की संभावना

हिमाचल के पांच जिलों में घने कोहरे का अलर्ट:लाहौल-स्पीति में माइनस 13.6 डिग्री पहुंचा तापमान; हफ्ते के आखिर में हरियाणा-पंजाब में बारिश की संभावना

जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश में तेज ठंड का दौर जारी है। बुधवार रात कश्मीर घाटी और हिमाचल में कई हिस्सों में तापमान 0ºC से नीचे चला गया। श्रीनगर के गुलमर्ग माइनस 9.8ºC तापमान के साथ घाटी में सबसे ठंडा रहा। श्रीनगर में मिनिमम टेम्प्रेचर माइनस 1 डिग्री दर्ज किया गया। हिमाचल प्रदेश के लाहौल और स्पीति के ताबो में सबसे ठंडा तापमान दर्ज किया गया, जहां टेम्प्रेचर रात में -13.6 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। राजस्थान के फतेहपुर (सीकर) में सबसे कम तापमान 1.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, जयपुर में रात का तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस रहा। पंजाब और हरियाणा के कई हिस्सों में घना कोहरा छाया रहा। दिल्ली में बुधवार को धूप निकलने से अधिकतम तापमान 21.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.5 डिग्री अधिक था। हालांकि, सुबह घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी जीरो तक गिर गई। मौसम विभाग ने गुरुवार के लिए हिमाचल प्रदेश के 12 में से 5 जिलों- ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा और मंडी में ठंड की लहर, जमीन पर पाले और घने कोहरे के लिए यलो अलर्ट जारी किया। मौसम विभाग के मुताबिक वेस्टर्न डिस्टरबेंस के चलते इस हफ्ते के आखिर में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख, दिल्ली और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है। राज्यों में बर्फबारी और ठंड की तस्वीरें… अगले 2 दिन कैसा रहेगा मौसम… 10 जनवरी: 4 राज्यों में शीतलहर की संभावना 11 जनवरी: 3 राज्यों में शीतलहर का अलर्ट राज्यों में मौसम की खबरें… मध्य प्रदेश: बर्फीली हवाओं से फिर ठिठुरा राज्य, ग्वालियर-चंबल में शीतलहर चलेगी; 10 जनवरी से मौसम बदलेगा जनवरी में दूसरी बार मध्यप्रदेश कड़ाके की ठंड से ठिठुर गया है। बर्फीली हवाओं की वजह से भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, उज्जैन समेत पूरे प्रदेश में दिन-रात के टेम्परेचर में 2 से 3 डिग्री तक की गिरावट हुई है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 3 दिन तक कड़ाके की ठंड पड़ेगी। पूरी खबर पढ़ें… राजस्थान: 8 जिलों में आज शीतलहर का अलर्ट, रात का तापमान 10 डिग्री से नीचे; संक्रांति से पहले बारिश होगी उत्तरी हवा चलने के कारण राजस्थान में सुबह-शाम की सर्दी तेज हो गई। राज्य में कल 2 शहरों को छोड़कर शेष सभी शहरों में न्यूनतम तापमान सिंगल डिजिट यानी 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज हुआ। दिन में आसमान साफ रहने तापमान में 8 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हुई। पूरी खबर पढ़ें… छत्तीसगढ़: रायपुर समेत कई जिलों में रात में ठंड कम, अगले 2 दिन 2 डिग्री तक लुढ़केगा पारा छत्तीसगढ़ में हवा की दिशा बदलने के कारण पिछले दो-तीन दिनों से ठंड लगातार कम हो रही है। उसके पहले तक न्यूनतम तापमान सामान्य से कम था। ये बढ़ते-बढ़ते सामान्य के बराबर पहुंचा और मंगलवार को सामान्य से ऊपर पहुंच गया। पूरी खबर पढ़ें… हरियाणा: 5 जिलों में धुंध, शीतलहर से ठिठुरन बढ़ी, 3 दिन का अलर्ट; अंबाला-पानीपत के दिन सबसे ठंडे हरियाणा के 5 जिलों में बुधवार सुबह से धुंध छाई। इन जिलों में पलवल, सोनीपत, पानीपत, करनाल और पंचकूला शामिल हैं। हालांकि, दिन चढ़ने के साथ कुछ जगह धूप निकल आई। अधिकतर जिलों में शीतलहर चल रही है। मौसम विभाग ने 3 दिन ठंड के डबल अटैक का अलर्ट जारी किया है। पूरी खबर पढ़ें… हिमाचल प्रदेश: शीतलहर-कोहरे का अलर्ट, विजिबिलिटी 50 मीटर से कम, 11 जनवरी से बर्फबारी के आसार हिमाचल प्रदेश के मैदानी इलाकों में तीन दिन तक शीतलहर और घना कोहरा लोगों को परेशान करेगा। मौसम विभाग (IMD) ने 4 जिले ऊना, हमीरपुर, बिलासपुर, कांगड़ा और मंडी में घने कोहरे के साथ साथ शीतलहर चलने का भी येलो अलर्ट जारी किया है। पूरी खबर पढ़ें… पंजाब: चंडीगढ़ समेत पंजाब के 12 जिलों में शीतलहर का अलर्ट, घना कोहरा छाएगा, कल बारिश की संभावना पंजाब और चंडीगढ़ के लोगों को अभी ठंड से राहत नहीं मिलने वाली है। मौसम विभाग ने आज 23 जिलों में घने कोहरे और ठंडे दिन का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। पिछले 24 घंटों में राज्य के औसत अधिकतम तापमान में 2.7 डिग्री की गिरावट आई है। पूरी खबर पढ़ें…

​देश | दैनिक भास्कर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *