Skip to content
Home » भास्कर अपडेट्स:23 साल में भारत का 23.3 लाख हेक्टेयर ट्री कवर खत्म; ग्लोबल फॉरेस्ट वॉच संस्था ने जारी किया डेटा

भास्कर अपडेट्स:23 साल में भारत का 23.3 लाख हेक्टेयर ट्री कवर खत्म; ग्लोबल फॉरेस्ट वॉच संस्था ने जारी किया डेटा

  • by

भारत में 2000 से अब तक 23.3 लाख हेक्टेयर ट्री कवर खत्म हो गया है। यह डेटा ग्लोबल फॉरेस्ट वॉच मॉनिटरिंग प्रोजेक्ट की तरफ से जारी किया गया है। यह संस्था सैटेलाइट डेटा और अन्य सोर्सेज का इस्तेमाल करके रियल टाइम में जंगलों के घटने पर नजर रखती है। इस संस्था ने बताया कि 2002 से 2023 के बीच में देश का ह्यूमिड प्राइमरी फॉरेस्ट एरिया 4.14 हेक्टेयर कम हुआ है। यह इस अवधि में खत्म हुए कुल ट्री कवर का 18 परसेंट हैं। आज की अन्य बड़ी खबरें… नोएडा के गोडाउन में गैस लीकेज के कारण सिलेंडर ब्लास्ट, फायर ब्रिगेड की 8 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं उत्तर प्रदेश के नोएडा के सेक्टर 5 में एक गोडाउन में शुक्रवार रात (12 अप्रैल) गैस लीक होने लगी, जिसके बाद सिलेंडर ब्लास्ट हुआ और आग लग गई। सूचना मिलने पर पुलिस और फ्रायर ब्रिगेड की 8 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। देर रात कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। मुंबई में MBBS छात्र ने सुसाइड किया, घर पर ही लगाई फांसी मुंबई में कांदिवली में शुक्रवार (12 अप्रैल) को 22 साल के MBBS स्टूडेंट अजय जांगिड़ ने अपने घर पर फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। पुलिस के मुताबिक, अजय लातूर के मेडिकल कॉलेज में पढ़ाई करता था। बताया गया है कि एग्जाम में कम नंबर आने के बाद से वह मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। घटना के दौरान उसकी मां दूसरे कमरे मे थे और पिता घर से बाहर थे।

​देश | दैनिक भास्कर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *